{"_id":"615efc018ebc3e0c53729d65","slug":"health-unnao-news-knp6568052155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के वर्चुअल लोकार्पण के साथ पांच ऑक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के वर्चुअल लोकार्पण के साथ पांच ऑक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट के शुभारंभ पर टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सं?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्रधानमंत्री द्वारा ऋषिकेश के एम्स अस्पताल से ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करने के साथ ही जिला अस्पताल सहित अन्य चार स्वास्थ्य केंद्रों पर बने ऑक्सीजन प्लांटों का जनप्रतिनिधियों ने लोकार्पण किया।
जिला अस्पताल में 1000 लीटर क्षमता के बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण स्नातक एमएलसी अरुण पाठक ने किया। एमएलसी ने प्लांट लगने के बाद वार्ड व इमरजेंसी में ऑक्सीजन पाइप लाइन अपनी निधि से डलवाई थी। प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के बाद लोकार्पण की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए भाजपा सरकार ने ऑक्सीजन प्लांटों की व्यवस्था कराई है। सीएमएस डॉ. पवन कुमार, डॉ. आलोक पांडेय, महिला सीएमएस डॉ. अंजू दुबे मौजूद रही।
बिछिया सीएचसी में 69.47 लाख रुपये की लागत से 250 लीटर क्षमता के बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण सांसद साक्षी महाराज व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि प्लांट सांसद के प्रयासों से लगाया गया है। ऑक्सीजन प्लांट लगने के साथ तीस बेडों पर पाइप लाइन का काम भी पूरा हो चुका है। प्लांट के लिए त्रिस्तरीय पॉवर की व्यवस्था है। इसमें जेनरेटर के साथ मेनी फोल्ड (आकस्मिक व्यवस्था) भी है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, ब्लाक प्रमुख नीरज गुप्ता, सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश, एसीएमओ डॉ. आरके गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 66.14 लाख रुपये की लागत से 250 लीटर क्षमता के बने ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार व विधायक श्रीकांत कटियार ने फीता काटकर की। विधायक ने कहा कि सीएचसी में प्लांट स्थापित होने से लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यहां भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बालाराव गुप्ता, राजीव कुमार, विकास गुप्ता व सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
औरास ब्लॉक की सीएचसी में बने 70 लाख रुपये की लागत से 330 लीटर क्षमता के बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण मोहान विधायक बृजेश रावत ने किया। परियोजना निदेशक यशवंत सिंह, चेयरमैन राकेश कुमार सीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव के साथ स्वास्थ्य केंद्र का स्टॉफ उपस्थित रहा।
मौरावां सौ बेड के अस्पताल में एक करोड़ रुपये की लागत से बने 1000 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण मुख्यमंत्री पहले ही कर चुके थे। इसलिए वहां कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।