फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

तीसरी लहर से पहले तैयार कराएं आक्सीजन प्लांट

Wed, 09 Jun 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। कोविड-19 को लेकर गठित टीम-9 की बैठक में डीएम रवींद्र कुमार ने तीसरी लहर आने से पहले आक्सीजन प्लांट तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि विशेषज्ञों के आंकलन के दृष्टिगत कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के संबंध में प्रो-एक्टिव नीति अपनाई जाने के आदेश का पालन किया जाए। मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में पीआईसीयू और एनआईसीयू की स्थापना तेजी से पूरी की जाए। सभी मेडिकल कॉलेज में 50-50 बेड के पीआईसीयू/एनआईसीयू स्थापित किए जाने है। जिला अस्पताल और सीएचसी स्तर पर भी मिनी पीकू स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए 20 जून तक की समय सीमा तय की गई है। इन सभी जगहों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। आक्सीजन की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

सीएमओ से कहा कि होम आइसोलेट मरीजों को निगरानी समितियों के माध्यम से मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। मरीजों को दवा, ऑक्सीजन, बेड व एंबुलेंस की कमी न होने पाए। डीएम ने कहा कि जनपद में कार्यरत 1040 निगरानी समितियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर संपर्क कराते हुए थर्मल स्कैनिंग एवं ऑक्सीमीटर से चेक करके कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान करके उन्हे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed