{"_id":"6a9339b7c7697ad1fb0f6e2b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156639-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर कार की टक्कर से दुकानदार की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर कार की टक्कर से दुकानदार की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
फोटो-23- अनिरुद्ध सिंह (फाइल फोटो)
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बाईपास के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के परसंदन गांव निवासी अनिरुद्ध (28) पुत्र राम गोपाल सिंह गांव में ही कृषि उत्पादों की दुकान किए था। पिता ने बताया कि शनिवार को साथी मदनापुर नवई निवासी विकास यादव (30) पुत्र रामशंकर के साथ दुकान का सामान लेने उन्नाव गया था। लौटते समय अपराह्न करीब 3:30 बजे नवाबगंज कस्बे के बाईपास पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल विकास की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। बेटे की मौत से मां मधु और अन्य परिजन बेहाल हैं। वह दो भाइयों में आशीष से छोटा था।
विज्ञापन
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की तलाश सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है।