{"_id":"5eac71068ebc3e907a6fd8fe","slug":"health-team-taken-to-young-man-after-two-nurses-found-corona-positive-in-lucknow-unnao-news-knp5580142147","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दो नर्सों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर युवक को ले गई स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में दो नर्सों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर युवक को ले गई स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में दो नर्सों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहीं चतुर्थ श्रेणी का काम करने वाले ब्यौली इस्लामाबाद निवासी युवक को रात में ही एंबुलेंस से लखनऊ भेज दिया गया। इसकी जानकारी लोगों को होने पर वह चर्चा का विषय बना हुआ है।
ब्योली इस्लामाबाद गांव निवासी श्याम मुरारी लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। गुरुवार को वह ड्यूटी से घर वापस लौटा था। इसी बीच हॉस्पिटल में काम करने वाली दो नर्सों का सैंपल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर गुरुवार रात एंबुलेंस से लखनऊ से आई स्वास्थ्य टीम युवक को भी साथ लेकर चली गई। ग्राम प्रधान शशिप्रभा ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी है। इससे क्षेत्र में ही लोग परेशान हैं।
बिछिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के गांव तौरा प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन 12 लोगों का चौदह दिन का समय पूरा होने पर बिना जांच कराए ही घर भेज दिया गया। यह सभी 29 मार्च को क्वारंटीन किए गए थे। क्वारंटीन लोगों में आसू, सुजीत, रामविलास, सुनील, अनुज, दिलीप, आकाश व विकास ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कहने के बाद भी प्रमाणपत्र नहीं दिया गया। एडीओ पंचायत रवि शर्मा ने बताया कि सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। आरोप गलत है।