{"_id":"bb17b396105f4ba001061d634c300805","slug":"hanuman-jayanti-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। दरोगा बाग स्थित बाला जी धाम में सालासर बाला जी भक्त मंडल की ओर से बाबा की पूजा अर्चना के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण के कलाकारों ने भजनों से भक्तों को खूब झुमाया।
विज्ञापन
हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तों ने शुक्रवार सुबह बाला जी की पूजा करने के बाद आरती की और भंडारा शुरू कराया जो देर शाम तक चलता रहा। जागरण के कलाकारों ने गणेश वंदना से भजनों की शुरुआत की।
विज्ञापन
कलाकारों ने ‘बाबा के दरबार में सब संकट हर जाते हैं’, ‘देवों में देव हजारों है, मेरे बाबा जैसा कोई नहीं’, ‘मेरी बिगड़ी बना दो बाला जी, हर साल सालासर आऊंगा’ आदि भजनों से रात भर भक्तों को झुमाया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह चार बजे हवन आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। यहां राजेश पाल, दिनेश शुक्ला, बालेंदु मिश्र, राकेश मिश्र, अनुराग मिश्रा, अनिल पांडेय, कल्लू गुप्ता सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
वहीं सिविल लाइंस में स्थित बाला जी दरबार में भक्तों का सुबह से तांता लगा रहा। यहां भक्त सुबह बाबा की आरती में शामिल हुए। दोपहर में हवन पूजन के साथ ही भंडारा भी प्रारंभ करा दिया गया। जिसमें देर शाम तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।