{"_id":"6750a9241c221c9515022714","slug":"government-land-worth-rs-246-crore-freed-from-encroachment-in-hasanganj-unnao-news-c-221-1-sknp1055-123528-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हसनगंज में कब्जामुक्त कराई गई 2.46 करोड़ की सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हसनगंज में कब्जामुक्त कराई गई 2.46 करोड़ की सरकारी जमीन
Thu, 05 Dec 2024 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो-11
-खाली कराई गई जमीन पर पानी की टंकी व गोशाला का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। हसनगंज तहसील प्रशासन ने पिछले एक माह में अभियान चलाकर 2.46 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराईं। अब इन जमीनों पर जल्द ही पानी की टंकी व गोशाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिससे जल्द ही लोगों को सहूलियत मिलने की उम्मीद जगी है।
तहसील हसनगंज की ग्राम पंचायत नवई में बंजर दर्ज 412/0.054 हेक्टेयर व 418/0.106 हेक्टेयर पर ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इस भूमि की बाजार की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है। प्रशासन ने भूमि पर जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण प्रस्तावित किया था लेकिन कब्जे के चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा था।
इसी प्रकार ग्राम भोगला में आठ लाख कीमत की भूमि पर भी टंकी निर्माण प्रस्तावित था। ग्राम कोरारीकला में 60 लाख कीमत की चारागाह व नवीन परती भूमि पर कब्जे से गोशाला का निर्माण नहीं हो पा रहा। इसके अलावा ग्राम सलेमपुर में 28 लाख कीमत की अभिलेखों में दर्ज ऊसर भूमि पर भी पानी की टंकी नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
एसडीएम हसनगंज रामदेव निषाद ने बताया कि 2.46 करोड़ कीमत की कुल 1.341 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। सभी पर पानी की टंकी व गोशाला का निर्माण शुरू करा दिया गया है। बताया कि अभियान लगातार चलता रहेगा।