फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Goods worth nine lakhs including jewelery and cash crossed the house of merchant brothers

Unnao News: व्यापारी भाईयों के घर जेवर-नगदी सहित नौ लाख का माल पार

Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Goods worth nine lakhs including jewelery and cash crossed the house of merchant brothers
अजगैन। नवाबगंज कस्बे में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर दो व्यापारी भाईयों के करीब सात लाख कीमत के जेवर और 2.10 लाख रुपये की नगदी पार कर दी। घटना के समय परिवार के लोग सामने स्थित दूसरे मकान में सो रहे थे। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के नवाबगंज कस्बा निवासी नरेश, हार्डवेयर और अरविंद कपड़े की दुकान है, दोनों भाई एक ही मकान में रहते हैं। सामने ही पुराना मकान है। शुक्रवार रात चोरों ने पुराने घर के ताले तोड़कर जेवर और नगदी पार कर दी। अलमारी में रखे करीब सात लाख कीमत के जेवर और 2.10 लाख रुपये व कपड़े पार कर दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नरेश की नींद खुली तो गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। सारा सामान अस्तव्यस्त था और कीमती सामान गायब था। कोतवाल वीके मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चोरी से बचना है तो सीसीटीवी कैमरा लगवाओ
मौके पर पहुंचे नवाबगंज चौकी इंचार्ज सियाराम चौरसिया ने पीड़ित को सलाह दी कि घटना से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए। इस पर पीड़ित अरविंद ने कहा कि एक सप्ताह पहले पड़ोस में किरन विमल के घर में भी चोरी हुई थी। उनके यहां तो सीसीटीवी कैमरा है लेकिन, पुलिस अब तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई। इस पर वह शांत हो गए।
फोटो- 2
दुकान का शटर तोड़कर चोरी
पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों चोरों की तस्वीरें हुईं कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। भवानीगंज गांव में चोरों ने कपड़े की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये और करीब एक लाख कीमत के कपड़े पार कर दिए। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो चोरों के चेहरे नजर आए हैं। पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
मौरावां थानाक्षेत्र के भवानीगंज गांव निवासी उदय गुप्ता की बाजार में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार शाम वह शटर बंद कर घर चले गए। रात में चोरो ने ताला तोड़कर सरिया से शटर उठाया और अंदर पहुंच गए। दुकान में रखी 20 हजार की नगदी के साथ करीब एक लाख कीमत के कपड़े चोरों ने पार कर दिए।

शनिवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पास में लगे सीसीटीवी में दोनों चोरों की तस्वीरें कैद मिलीं। पुलिस उसी वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। एसओ अमरनाथ ने बताया कि दुकान के पास लगे सीसीटीवी में दोनों चोरों की तस्वीरें मिली हैं। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed