फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Goods worth lakhs stolen from four houses

चार घरों से लाखों का माल चोरी

Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from four houses
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। लाखों की नकदी और जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पांचवें घर में पहुंचे चोर खाली हाथ लौट गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेहटामुजावर के पंचायत भवन के निकट स्थित दिनेश कुमार व उसके भाई सर्वेश के बंद घर में शनिवार रात चोर घुस गए। वहां से जेवर और नकदी चोरी कर ली।
दोनाें ने करीब चार लाख का सामान पार किए जाने की बात कही है। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी वीरेंद्र के घर से लगभग दो लाख का सामान पार कर दिया। इसके बाद पड़ोसी अमरेश कुमार के घर से लाखों का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

अमरेश चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। उसके घर ताला बंद होने पर चोर अंदर घुस गए। पास में रहने वाले नन्हक्के के घर में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रमेश चंद्र साहनी ने बताया कि एक ही रात में चार घरों में चोरी की घटना की तहरीर मिली हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed