फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of teenager found hanging, had come home to collect food from farm

Unnao: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, खेत से खाना लेने आई थी घर, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Sun, 29 Jan 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2023 11:19 PM IST
सार

मौरावां थाना क्षेत्र में घर में 13 वर्षीय किशोरी का शव फंद से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही, हत्या या आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dead body of teenager found hanging, had come home to collect food from farm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में मौरावां थाना क्षेत्र के शीतलबक्श  खेड़ा गांव में 13 साल की किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। वह माता-पिता के साथ खेत में काम कर रही थी। दोपहर को माता-पिता के लिए खाना लेने घर आई थी। काफी देर तक न लौटने पर माता-पिता घर पहुंचे तब घटना का पता चला।

विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के गांव शीतलाबक्सखेड़ा निवासी गणेश लोधी की 13 वर्षीय बेटी गुड़िया, शनिवार को पिता और मां आशा के साथ खेत में मिर्च की फसल तोड़ने गई थी। शाम करीब चार बजे वह घर से खाना लाने की बात कह खेत से आई थी।
विज्ञापन

शाम तक वह खेत नहीं लौटी तो माता-पिता घर पहुंचे और दरवाजा खोलते ही  बेटी का शव फंदे से लटका देख बेहाल हो गए। पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची और शुरुआती जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, तो पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस के काफी समझाने पर परिजन राजी हुए। परिवार वाले घटना की वजह नहीं बता पाए। मृतका चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया की पिता ने बेटी के आत्महत्या की तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed