फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   fraud in gram panchayat patan

उन्नाव : ग्राम पंचायत में मरम्मत के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप

Wed, 03 Aug 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
fraud in gram panchayat patan
पाटन। सुमेरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिहार निवासी विकास श्रीवास्तव ने गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। बताया कि 17 मई 2022 को नियम विरुद्ध हैंडपंप मरम्मत के नाम पर अलग-अलग बाउचर से एक फर्म के नाम पर 19,500, 19,100, 18,900, 19,000 और 19,100 रुपये के भुगतान किए गए।
विज्ञापन

जबकि इसी दिन पानी की टंकी के रखरखाव के लिए 1,69,800 रुपये का भुगतान किया गया। इन्हीं बाउचरों में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर ग्राम प्रधान जगदेई के नाम से 9,120 रुपये के पांच भुगतान (कुल 45600 रुपये) और पानी की टंकी के रखरखाव के नाम पर 29,800 रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

इसी माह में मानदेय के नाम पर 20 हजार का भुगतान अलग बाउचर से किया गया है। उन्होंने सीएम को शिकायती पत्र भेजा है। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed