फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Flag hoisting took place amidst patriotic songs, salute given

Unnao News: देश भक्ति के तरानों के बीच हुआ ध्वाजारोहण, दी सलामी

Sun, 17 Aug 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 17 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Flag hoisting took place amidst patriotic songs, salute given
फोटो -18- बदरका में ध्वजारोहण के बाद लोगों को संबो​धित करते डीएम गौरांग राठी। संवाद - फोटो : संवाद
उन्नाव। कलक्ट्रेट में डीएम गौरांग राठी ने इस बार अनूठी पहल करते हुए कार्यालय में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी संजू के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। साथ ही झंडे को सलाम दी। इसके अलावा राष्ट्रगान गाया। पन्नालाल सभागार में सभी सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि देश प्रगति पथ के साथ सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्रों में प्रगति कर सके, इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए। कहा कि सरकार की जो 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना है, वह तभी पूरी हो सकती है जब सभी अपने विचार और सोच को बदलकर कार्य करें। कहा कि देश में ऊंच, नीच का भेदभाव त्याग कर समानता का व्यवहार अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा, एडीएम वित्त राजस्व सुशील गोंड, अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल और कारागार में पढ़ाई करने वाले युवाओं को पुस्तक वितरण किया। उधर, विकास भवन में सीडीओ कृति राज ने ध्वजारोहण किया। यहां पर पीडी तेजवंत सिंह, डीडीओ देव चतुर्वेदी, डीपीआरओ आलोक सिन्हा, मनरेगा उपायुक्त मुनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत में अध्यक्ष शकुन सिंह ने झंडारोहण किया। यहां पर अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान डाकघर में कानपुर (मु) मंडल के अधीक्षक सर्वेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। यहां पर गायन, खेलकूद आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। पोस्टमास्टर ज्ञान बहादुर सिंह, सहायक पोस्टमास्टर प्रेम कुमार, सुशील कुमार, सतीश कुमार, अवधेश शुक्ला, ओपी गुप्ता, अमोल मिश्रा, अंजली पटेल, आकांक्षा चतुर्वेदी, आद्या दीक्षित, सृष्टी गौर, इंद्रसेन श्रीवास्तव, अभिलाष, रामरूप, रामकिशोर, जेपी व प्रदीप कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
----
राजनीतिक दलों के कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
-हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सांसद डाॅ. साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता की उपस्थिति में उनकी पौत्री प्रिशा गुप्ता से ध्वजारोहण कराया। राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए गए। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व के आग्रह पर इस बार ध्वजारोहण बच्ची के हाथों से कराया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, समीर शुक्ला, सुशील तिवारी, विमल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
-जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, कमल तिवारी, शिवम अवस्थी, अजय गौतम, विनयदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश यादव व पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। यहां राजेश मिश्रा, राहुल अग्निहोत्री, विवेक शुक्ला, लवकेश श्रीवास्तव सहित अन्य सपाई उपस्थित रहे। आप जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बीकामऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। जिला महासचिव शैलेंद्र उपाध्याय, शरीफ खान, दीपू कुमार आदि मौजूद रहे।
----

पूर्व सैनिकों ने मनाया आजादी का पर्व
उन्नाव। कस्बा धानीखेड़ा में पेंशनर्स एसोसिएशन कार्यालय में मुख्य संरक्षक विंग कमांडर श्याम किशोर पांडेय ने झंडारोहण किया। साथ ही देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए सभी क्रांतिकारियों एवं बलिदानियों को याद किया। कैप्टन संकटा सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, एसपी सिंह, सूबेदार मेजर बीएम सिंह, वीरेंद्र सिंह, रवि शंकर आदि मौजूद रहे।

----
देशभक्ति कार्यक्रमों ने मन मोहा
सोनिक (उन्नाव)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय दही चौकी में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य कृष्ण प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया। शिक्षक राजकुमार के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक विभाग के छात्रों ने समूह नृत्य और योग की प्रस्तुति दी। कक्षा 12 की छात्रा जान्हवी ने भाषण और अन्य ने समूह गीत, नृत्य और नाटक का मंचन किया। अभिषेक व नृपेंद्र गौर आदि मौजूद रहे।

फोटो -18- बदरका में ध्वजारोहण के बाद लोगों को संबोधित करते डीएम गौरांग राठी। संवाद

फोटो -18- बदरका में ध्वजारोहण के बाद लोगों को संबोधित करते डीएम गौरांग राठी। संवाद- फोटो : संवाद

फोटो -18- बदरका में ध्वजारोहण के बाद लोगों को संबोधित करते डीएम गौरांग राठी। संवाद

फोटो -18- बदरका में ध्वजारोहण के बाद लोगों को संबोधित करते डीएम गौरांग राठी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed