फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   five person killled in accidents

हादसों में मां, दो बेटियों समेत पांच की जान गई

Sun, 20 Sep 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 20 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
five person killled in accidents

उन्नाव/नवाबगंज। तीन सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला व उसकी दो बेटियां भी हैं। दूसरे हादसे में श्रमिक की मौत पर बवाल हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। इससे सीओ सिटी आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव समेत पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। बांगरमऊ में डीसीएम की टक्कर से स्कूल प्रबंधक की मौत हो गई।

विज्ञापन


कानपुर से मरीज को लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के ढाका पुरवा गांव निवासी विद्यावती रैदास (45) पत्नी स्व.राधेश्याम के अलावा साथ बैठी बेटी पप्पी (28) पत्नी नन्हे निवासी बरेवा थाना बिल्हौर और मंजू (16) की मौत हो गई जबकि मदद के लिए साथ जा रहा गांव का ही संजय सिंह (28) पुत्र धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पप्पी की बेटी सपना (8) और डेढ़ साल के बेटे आदित्य को भी चोटें आईं। यह हादसा रविवार को रात करीब एक बजे अजगैन थानाक्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर नवाबगंज पक्षी विहार के पास हुआ।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब नौ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में दही चौकी के पास लखनऊ-कानपुर हाइवे पर ट्रक ने साइकिल सवार फैक्ट्री श्रमिक अमोल सिंह (30) पुत्र बृजपाल सिंह निवासी माखी थाना क्षेत्र के मुलुकगड़ार को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों व फैक्ट्री श्रमिकों ने बीस लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो भगदड़ मच गई। इस पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से कोतवाली प्रभारी का वायरलेस सेट भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के छंटने पर पुलिस ने शव को टेंपो से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सड़क जाम और पुलिस पर पथराव करने में डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। उधर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात डीसीएम की टक्कर से कसबा इंटर कॉलेज प्रबंधक विपिन शर्मा (35) पुत्र कांशीराम घायल हो गए। लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed