{"_id":"66578568d7c82ed48805f667","slug":"fir-warning-to-illegal-nursing-home-operators-unnao-news-c-221-1-uno1004-115013-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अवैध नर्सिंगहोम संचालकों को एफआईआर की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अवैध नर्सिंगहोम संचालकों को एफआईआर की चेतावनी
विज्ञापन
सफीपुर। नोटिस देकर चार दिन में पंजीकरण प्रपत्र प्रस्तुत करने का आदेश जारी हुए 29 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक दो नर्सिंगहोमों और एक पैथोलॉजी संचालक ने कागजात नहीं दिखाए हैं। इन्हें बुधवार को फिर नोटिस जारी करके एफआईआर की चेतावनी दी है।
एसडीएम हिमांशु गुप्ता और एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने 30 अप्रैल को मियागंज कस्बे में सीएचसी के पास स्थित लखनऊ पैथालॉजी की जांच की थी। यहां न टेक्नीशियन मिला और न ही पंजीकरण के प्रपत्र मिले थे। इसी के पास रक्षा हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला था। कस्बे के ही मां कृपा अस्पताल में न कोई जिम्मेदार मिला था और न ही कोई अभिलेख ही उपलब्ध कराए गए थे।
एसीएमओ ने तीनों संचालकों को चार दिन में अभिलेख दिखाने और तब तक संचालन बंद रखने के लिए कहा था। लेकिन 29 दिन बाद भी तीनों ने निर्देश का पालन नहीं किया और अस्पताल और पैथोलॉजी का संचालन जारी रखा। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने फिर नोटिस जार कर अस्पताल और पैथोलॉजी बंद करने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि संचालन मिलने पर अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।