फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Family members will meet the Chief Minister on January 8

Unnao News: आठ जनवरी को मुख्यमंत्री से मिलेंगे परिजन

Sat, 06 Jan 2024 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 06 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Family members will meet the Chief Minister on January 8
पुरवा/हसनगंज। एसपी कार्यालय में आत्मदाह करने वाले श्रीचंद्र पासवान के परिजन आठ जनवरी को मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। मृतक की पत्नी और भाई सीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पूरी न हुई तो वह दोनों भी आत्मदाह कर लेंगे। वहीं दूसरी तरफ महराजा लाखन पासी स्वाभिमान समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन हसनगंज तहसीलदार विराग कवरिया को देकर सीओ पर एफआईआर और निलंबन की मांग की।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली के भूलेमऊ गांव निवासी श्रीचंद्र ने मारपीट के विवाद में सीओ दीपक सिंह पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों का तीन लाख रुपये लेकर नाम निकालने का आरोप लगाया था। सीओ और उच्चाधिकारियों के सुनवाई न करने पर 27 दिसंबर को एसपी कार्यालय में आत्मदाह किया था। लखनऊ केजीएमयू में एक जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तब से सीओ पर कार्रवाई के लिए मृतक के परिजन लगातार प्रयासरत हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब परिजनों को सीएम से मिलने की तिथि निर्धारित हो गई है। मृतक की पत्नी संध्या और भाई मूलचंद्र रावत ने बताया कि आठ जनवरी को सीएम से मिलने का समय मिला हैं। अगर सीएम से मिलने के बाद भी सीओ दीपक सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होती तो हम लोग भी आत्मदाह की घटना दोबारा दोहराएंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


इसी मामले में हसनगंज तहसील परिसर के सामने महराजा लाखन पासी स्वाभिमान समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विराग करवरिया को दिया। साथ रहे पासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डीपी रावत ने कहा कि पुरवा सीओ की प्रताडऩा से आजिज होकर युवक ने आग लगा ली। सीओ ने रुपये लेकर विरोधियों को बचाने का काम किया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर सीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष डीपी रावत, अजय रावत, सर्वेश रावत, हरीलाल, बाबूलाल, महेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed