{"_id":"08873631d107a68b01fbcb1bb1d609d1","slug":"factory-browning-caught-in-sekpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुर में तमंचा फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखपुर में तमंचा फैक्ट्री पकड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली पुलिस ने नरी गांव में छापेमारी कर असलहा फैक्ट्री पकड़ी। वहीं, बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर युवक को नौ असलहों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को देखते हुए एसपी ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। जिले में अपराधियों की धरपकड़ तलाशी व चेकिंग अभियान के दौरान थाना कोतवाली को शेखपुर गांव में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री की जानकारी मिली।
विज्ञापन
उप निरीक्षक हमाराही सिपाहियों के साथ शेखपुर नरी गांव के पास बंगले में फैक्टरी चलती मिली। एक अधेड़ असलहे बना रहा था। पुलिस को देखते हुए उसने भागने का प्रयास किया जिसे सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए अधेड़ ने अपना नाम नत्थू(50) बताया। पुलिस ने उसके पास से चार असलहे और उपकरण बरामद किए हैं। वहीं, बुधवार की रात बाब#रमऊ-बिल्हौर मार्ग पर कोतवाली प्रभारी एसके गौतम बांगरमऊ ने टीम के साथ चेकिंग लगाई।
नानामऊ घाट पर बिल्हौर की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को रोका। जिसमें दो युवक काले रंग का बैग छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने एक युवक रामस्वरूप को पकड़ लिया। उसके पास नौ असलहे पुलिस ने बरामद किए हैं।
पकड़े गए युवक ने बताया कि साथी ओम प्रकाश उर्फ लल्लू असलहे बनाने का काम करते हैं। जिसे वह 2 हजार से लेकर चार हजार रुपये तक में बेचते हैं।
रामस्वरूप पर फतेहपुर चौरासी, बांगरमऊ, मल्लावां कन्नौज के थानों में हत्या, डकैती, लूट अपहरण व आर्म ऐक्ट के भी मुकदमे दर्ज हैं।