फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Entrepreneurs welcomed temporary exemption from labor laws

श्रमविधियों से अस्थायी छूट का उद्यमियों ने किया स्वागत

Sun, 10 May 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs welcomed temporary exemption from labor laws
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में लागू कतिपय श्रम विधियों से अस्थायी छूट का उद्यमियों ने स्वागत किया है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीएन मिश्र एवं उन्नाव चैप्टर चेयरमैन मोहन बंसल, सचिव अशोक गर्ग, पूर्व चेयरमैन संदीप शुक्ला एवं एकेअग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश जैन व सीईसी सदस्य कांती मोहन गुप्ता के साथ ही अन्य पदाधिकारियों एवं उद्यमियों ने मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों द्वारा लिए गए इस निर्णय की सराहना की है तथा आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

आशा व्यक्त की है कि सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय के दूरगामी प्रभाव होंगे और इसके कारण श्रमिकों के हितों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए सभी श्रम संगठन भी इसका स्वागत करेंगे। कहा कि यह निर्णय लिया जाना सभी पक्षों यथा श्रमिकों, उद्योगों और सरकार के हित में है। इस निर्णय से वर्तमान में कोविड-19 महामारी के कारण बुरी तरह से प्रभावित औद्योगिक गतिविधियों को सुधारने में सहायता ही नहीं मिलेगी बल्कि प्रदेश में लंबे समय से निवेश करने के इच्छुक निवेशकों की एक बड़ी बाधा भी दूर हो जाएगी। इससे आने वाले समय में प्रदेश में औद्योगिक प्रगति की गति तीव्र होगी और नये रोजगार सृजित होंगे। प्रदेश में जो बेरोजगारी की समस्या है उसका इस साहसिक एवं ऐतिहासिक निर्णय से अवश्य समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed