{"_id":"5ec6ab4b8ebc3e90807fe079","slug":"eid-news-from-unnao-unnao-news-knp5613238165","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः गाइडलाइन के अनुसार ही अता करें ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः गाइडलाइन के अनुसार ही अता करें ईद की नमाज
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक करते डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में ईद त्योहार को लेकर डीएम रवींद्र कुमार ने मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। इसमें धर्म गुरुओं ने मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अता करने की अनुमति मांगी। हालांकि डीएम व एसपी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही ईद की नमाज अता करें।
विकासभवन में हुई बैठक में धर्म गुरुओं ने कहा कि कोविड-19 के तहत लागू किए गए लॉकडाउन में केंद्र व प्रदेश सरकार ने जो नियम जारी किए थे उसका सभी ने पालन किया। इसलिए ईद का त्योहार सिर पर है। यह त्योहार साल में एक ही बार आता है। ऐसे में उनको ईद की नमाज मस्जिदों में अता करने की अनुमति दी जाए।
मौलानाओं ने कहा कि वह लोग सामाजिक दूरी बनाकर नमाज पढ़ लेंगे। डीएम ने कहा कि आप लोग लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। यह अच्छी बात है लेकिन केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर इस पर निर्णय नहीं ले सकता। इसी कारण सभी लोग पूर्व की भांति सहयोग करते हुए भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार नमाज अता करें।
विज्ञापन
एसपी विक्रांतवीर ने कहा कि यह समय आम समय नहीं है। कोरोना वायरस से जंग का समय है। काफ ी संख्या में संक्रमित बढ़ रहे हैं। जनपद में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना की बीमारी पूरे विश्व में जीवन के लिए खतरा है। इस समय बुरा दौर चल रहा है। कितने त्योहार, वसंत आएंगे। इसलिए कोरोना के जंग में थोड़ी कुर्बानी देनी चाहिए। भारत सरकार के लॉकडाउन की गाइड लाइन के अनुसार ही छूट दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जैसे अभी तक लॉकडाउन का पालन करते आए हैं उन्हीं नियमों का पालन करते रहे। पानी, बिजली तथा साफ -सफ ाई आदि की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उन्नाव सहित धर्म गुरु तहसीन रजां कादरी, शहर काजी निसार अहमद, मोहम्मद अब्दुल गफ ूर, हाजी मोहम्मद शरीक आदि उपस्थित रहे।