फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

जिले के 22 स्कूलों में होंगे स्मार्ट क्लास रूम

Fri, 22 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
education
उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के बाद अब माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा। काम शुरू करने से पहले डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी जांच करेगी। प्रोजेक्ट अलंकार योजना में जिले के 22 राजकीय स्कूलों को चिह्नित किया गया है। इनमें स्मार्ट क्लास रूप और प्रयोगशाला के साथ अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित हाईस्कूल व इंटर विद्यालयों की अब प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत दशा सुधारी जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन होगा। समिति चयनित विद्यालयों में जाकर उनका भौतिक सत्यापन करेगी। स्कूल में कमियों की क्रमवार सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा कि सूची में शामिल कमियों में कौन-कौन से कार्य कराना आवश्यक है। ताकि विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा सकें। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में 22 राजकीय स्कूलों का चयन किया गया है। प्रोजेक्ट में अलग-अलग कार्य निर्धारित हैं। स्कूलों के चयन के बाद समिति का गठन कर विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाएगा। उसके बाद सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूलों में पेयजल की सुविधा। बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय। अतिरिक्त कक्षों का निर्माण।
स्मार्ट क्लास रूम और प्रयोगशाला। चहारदीवारी व गेट लगाया जएगा। साइकिल स्टैंड। बहुउद्देश्यीय हाल। पुस्तकालय कक्ष। सोलर पावर सिस्टम। रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम। खेल मैदान, बैडमिंटन, बालीवाल कोच व ओपेन जिम का निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed