{"_id":"683f3f0a424ce1a8850cb170","slug":"e-rickshaw-overturned-on-potholed-road-track-five-injured-unnao-news-c-221-1-uno1001-132028-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गड्ढों में तब्दील सड़क पटरी पर पलटा ई-रिक्शा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गड्ढों में तब्दील सड़क पटरी पर पलटा ई-रिक्शा, पांच घायल
Tue, 03 Jun 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
चकलवंशी। चकलवंशी-बिठूर मार्ग पर मंगलवार दोपहर पावा गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क पटरी पर पलट गया। ई-रिक्शे में बैठीं पांच सवारियां घायल हो गईं। तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सड़क पटरी की मरम्मत न होने से इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते हैं।
परियर से छह सवारियां लेकर चकलवंशी जा रहा ई-रिक्शा चकलवंशी-बिठूर मार्ग पर पावा गांव की बाजार के पास दूसरे वाहन को साइड देने के दौरान सड़क से नीचे उतर गया। सड़क पटरी (कच्चा फुटपाथ) काफी नीचे और जर्जर होने से ई-रिक्शा पलट गया। इससे संडीला निवासी बृजेंद्र कुमार, सुनीता, रजनी, रामसेवक और शुभम घायल हो गए। यह सभी बस से हरदोई जाने के लिए चकलवंशी जा रहे थे। राहगीरों ने घायलों को पावा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। बाद में हालत गंभीर देख बृजेंद्र, सुनीता और कांती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पटरी काफी ऊंची-नीची होने से अक्सर दो पहिया वाहन, ई-रिक्शा दुर्घटना का शिकार होते हैं। कई बार मांग के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।