फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dumper overturned while unloading gravel, jam on Unnao-Hardoi road

Unnao News: मौरंग उतारने के दौरान पलटा डंपर, उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम

Thu, 26 Jun 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dumper overturned while unloading gravel, jam on Unnao-Hardoi road
डंपर पलटने से हरदोई-उन्नाव मार्ग पर लगा जाम। 
चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर रऊकरना के पास बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे मौरंग लदा डंपर का डाला प्रेशर से उठाने के दौरान सड़क पर पलट गया। इससे दोनों तरफ का यातायात ठप हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने सड़क के बीच में खड़े वाहनों को हटवाकर क्रेन पहुंचाई। इसके बाद डंपर को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया। एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र में रऊकरना गांव के पास बुधवार सुबह चालक डंपर से मौरंग लेकर आया। चालक हरिपाल के मुताबिक, डंपर में प्रेशर वाला डाला लगा होने से जैसे ही उसे उठाया गया, उठाने की गति अधिक होने से वह अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी छोर पर जाकर पलट गया।
विज्ञापन

इससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाया और चकलवंशी से परियर की ओर वाहनों को डायवर्ट किया गया। ताकि और वाहन न आ सकें। तब कहीं पलटे डंपर को सीधा कराकर दोपहर 12:30 बजे के बाद यातायात सामान्य किया गया। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि डंपर पलटने से जाम लगा था। उसे हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed