फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dumper crushed

हाइवे पर पलटे लोडर को देखने में डंपर ने कुचला, मौत

Tue, 23 Jun 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 23 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushed

शुक्लागंज। थाना गंगाघाट के जाजमऊ पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर सोमवार सुबह पलटे लोडर को देखने में डंपर ने युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाजमऊ हाइवे पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


पथराव कर वाहनों के शीशे तोड़ दिए। कुछ वाहनों में आगजनी का प्रयास किया। गंगाघाट एसओ से ग्रामीणों ने धक्कामुक्की की। पुलिस ने मार्ग को डायवर्ट कर वाहन निकाले गए। कोतवाली, अचलगंज और गंगाघाट थाने की पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में लगी रही।
विज्ञापन


थाना गंगाघाट अंतर्गत कटरी पीपरखेड़ा के इखलाख नगर निवासी 40 वर्षीय दिनेश राम सोमवार सुबह अपने बेटे को कानपुर स्थित एक टेनरी में छोड़कर वापस अपनी बाइक से लौट रहे थे। सुबह तकरीबन सवा दस बजे जाजमऊ पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे पलटे लोडर को देख रहे थे, तभी कानपुर छोर से आ रहे डंपर ने युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस करीब डेढ़ घंटे देरी से मौके पर पहुंची, जबकि चौकी चंद कदम की दूरी पर थी। जैसे ही घटना स्थल पर गंगाघाट का पुलिस बल पहुंचा उन्हें देख ग्रामीण भड़क गए और हंगामा कर वाहनों को रोककर तोड़फ ोड़ शुरू कर दी। आक्रोशित मृतक दिनेश के परिजनों व गांव वालों ने एसओ गंगाघाट मुहम्मद अशरफ  से धक्कामुक्की शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद दिनेश की जान बच जाती। वहीं एसओ का कहना रहा कि 11.30 बजे उन्हें सूचना मिली जिसके कुछ मिनट बाद वह घटना स्थल पर पहुंच गए थे।

इस दौरान करीब तीन ट्रकों के शीशे तोड़े जाने की बात कही गई। वहीं गुस्साई भीड़ ने एक ट्रक को फूंकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के प्रयास से आगजनी टल गई। सूचना पर मौके पर सीओ सदर के साथ एसडीएम व क्यूआरटी के अलावा थाना अचलगंज व कोतवाली को भारी पुलिस बल भी पहुंच गया।


आक्रोशित परिजनों व भीड़ को समझा बुझाकर मामला शांत करा शव को सील कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने पब्लिक को आश्वासन दिया किया कि पुलिस देरी से क्यों पहुंची इसकी वह जांच कराएंगे। वहीं मौके से पुलिस डंपर व उसके चालक शिव शंकर निवासी घाटमपुर को पकड़ कर थाने ले आई। गंगाघाट पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है जिसकी जांच जारी है। इस कारण करीब ढाई घंटे तक जाजमऊ हाइवे पर यातायात बाधित रहा, जिसके चलते पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा और कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को बैराज व पुराने गंगापुल से निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed