फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Do water bath with Gangotri Gangotri

गंगोत्री के गंगाजल से करें जलाभिषेक

Mon, 15 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Do water bath with Gangotri Gangotri
डाकघर में बिक्री के लिए रखा गंगोत्री का जल। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आदि देव भगवान शंकर के भक्तों के लिए खुशखबरी है। वह आने वाली शिवरात्रि पर गंगोत्री के गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकते हैं। डाकघर की मांग पर देहरादून में बैठने वाले विभागीय अधिकारियों ने 250 बोतल गंगाजल उपलब्ध करा दिया है। कोई भी बड़े डाकघर से 30 रुपये खर्च कर 250 एमएल गंगाजल ले सकता है।
विज्ञापन

बड़े डाकघर के पोस्ट मास्टर ओपी तिवारी ने देहरादून कार्यालय से गंगाजल की मांग की थी। पिछले दिनों मंडलीय पोस्ट मास्टर आरएस शर्मा के माध्यम से देहरादून स्मरण पत्र भेजा गया था। इस पर अब विभाग की ओर से बड़े डाकघर को 250 एमएल की 250 बोतल गंगाजल उपलब्ध कराया है। काउंटर पर रखकर मांग पर ग्राहकों को गंगाजल की बोतलें दी जा रही हैं। पोस्ट मास्टर ने बताया कि उन्होंने पांच सौ बोतल मांगी थीं। इसके सापेक्ष अभी 250 बोतलें ही मिली है। मंडलीय पोस्ट मास्टर ने आवश्यकता होने पर शिवरात्रि से पहले और गंगाजल की बोतलें उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। इसलिए कोशिश रहेगी कि शिवरात्रि तक श्रद्धालुओं को गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया जाता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed