{"_id":"5740b02e4f1c1b0014ac7bb2","slug":"district-panchayat-meeting-point-of-becoming-a-water-and-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक में गरमाया पानी व पेंशन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक में गरमाया पानी व पेंशन का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 22 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में बोलते सीडीओ, मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक में पानी और पेंशन के मुद्दे छाए रहे। अधिकांश जिला पंचायत सदस्यों ने नए हैंडपंप लगवाने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने 500 हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव सदन में रखा। इसे सभी ने पास कर दिया।
शनिवार को विकास भवन सभागार में दोपहर 12 बजे जिला पंचायत की बैठक शुरू हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने सदन की कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए। जिला पंचायत सदस्यों ने पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की। अंकित मिश्रा ने इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने का प्रस्ताव रखा। ओमप्रकाश ने बक्सर में बनी नई पानी की टंकी चालू न होने का मामला उठाया। एक्सईएन जलनिगम ने टंकी खराब होने की जानकारी दी। इस पर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने ठेकेदार को नोटिस भेजने की बात कही। एक्सईएन जल निगम ने जिले में 1600 नए हैंडपंप लगाए जाने की जानकारी दी।
अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि चतुर्थ राज्य वित्त आयोग से जिला पंचायत को 24 करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि जल्द मिलने वाली है। इसमें नए एवं अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे। अधिकांश सदस्यों के प्रस्ताव आ गए हैं। सदन ने मनरेगा में वर्ष 2016-17 का श्रम बजट एवं कार्ययोजना अनुमोदित करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विधायक ने पेंशन व्यवस्था पर उठाए सवाल
भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि बाबुओं से सांठगांठ करने वालों को ही पेंशन मिलती है। इन्हाेंने इसकी जांच की मांग की। जिला योजना की बैठक के बाद जिला एकीकरण समिति की बैठक हुई। इसमें एकता पर जोर दिया गया। इस दौरान एमएलसी सुनील सिंह यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए रामकृपाल चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।