{"_id":"6743a9ac034f9d94bc06a9c4","slug":"dispute-between-two-parties-over-plot-stone-pelting-unnao-news-c-221-1-uno1001-123141-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्लाॅट को लेकर दो पक्षों में विवाद, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्लाॅट को लेकर दो पक्षों में विवाद, पथराव
विज्ञापन
उन्नाव। प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पथराव किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को अस्पताल चौकी लाई और समझाने का प्रयास किया। बात न बनती देख शांतिभंग की कार्रवाई की है।
सदर कोतवाली के हिरन नगर मोहल्ला निवासी प्रेमा देवी रविवार को प्लॉट पर निर्माण करा रही थीं। पड़ोसी राजेंद्र और रवींद्र ने इसका विरोध किया। बताया कि जिस पर जमीन पर निर्माण हो रहा है वह मंदिर की है। प्रेमा ने प्लॉट के कागज दिखाए, जिसमें उनके पक्ष में तहसीलदार ने आदेश किया था। उसके बाद राजेंद्र पक्ष नहीं माना और छत से पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे काम कर रहे राजमिस्त्री और श्रमिक बाल-बाल बचे। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के आठ लोगों को चौकी लाई। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। राजी न होने पर पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की।
कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि एक पक्ष ने प्लाॅट संबंधी कुछ कागजात दिखाए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से भी कागजात दिखाने और राजस्व विभाग के माध्यम से विवाद हल कराने के लिए कहा गया है। दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी रोहित कटियार (40) पड़ोसी विनोद (45) के साथ बाइक से बहलोलपुर गांव गए थे। शनिवार देर शाम लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बहलोलपुर के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में रोहित और विनोद घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां रोहित को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार है। (संवाद)