फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Departure of polling party and counting place marked

Unnao News: पोलिंग पार्टी की रवानगी और मतगणना स्थल चिह्नित

Wed, 12 Apr 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 12 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Departure of polling party and counting place marked
उन्नाव। जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही पोलिंग पार्टी रवानगी व मतगणनास्थल भी चिह्नित कर लिए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका उन्नाव, गंगाघाट व अचलगंज की पोलिंग पार्टियां राजकीय इंटर काॅलेज मैदान से रवाना होंगी। पालिका उन्नाव की मतगणना जीजीआईसी और गंगाघाट व अचलगंज की डीएसएन पीजी कालेज में होगी। बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद व फतेहपुर चौरासी निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगीस्थल इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांगरमऊ निर्धारित किया गया है। तीनों निकायों की मतगणना भी यहीं होगी। सफीपुर, कुरसठ व ऊगू के लिए पोलिंग पार्टी महात्मा गांधी इंटर कालेज से रवाना होंगी। यहीं पर वोटों की गिनती भी होगी। मोहान, हैदराबाद, रसूलाबाद, न्योतनी, औरास व नवाबगंज की पोलिंग पार्टियों को कुं. रामभरोसे सिंह महाविद्यालय हसनगंज से रवाना किया जाएगा। इन निकायों की मतगणना भी यहीं होगी। बीघापुर व भगवंतनगर की पोलिंग पार्टियां बाबू जयशंकर गया प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुमेरपुर से बूथों के लिए रवाना होंगी। यहीं पर मतगणना भी होगी। पुरवा और मौरावां की पोलिंग पार्टियों को श्रीठाकुरजी महाराज महाविद्यालय ऊंचगांव किला से बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। वोटों की गिनती भी यहीं पर होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed