फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: रेलवे की अधूरी परियोजनाओं ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
रेलवे ट्रैक को सुरक्षित करने की अधूरी दीवार। संवाद - फोटो : 1
उन्नाव। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, ट्रैक के दोनों तरफ दीवार बनाकर ट्रेनों की सुरक्षा जैसी मिशन रफ्तार की परियोजनाएं हों या अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत उन्नाव रेलवे स्टेशन के कायाकल्प। ये सभी परियोजनाएं वर्षों बाद भी अधूरी हैं। इससे ट्रेनों की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है।कानपुर से लखनऊ के बीच की दूरी तय करने में ट्रेनों को दोगुना से ज्यादा समय लग रहा है।
विज्ञापन

रेलवे की परियोजनाओं की सुस्ती की हालत यह है कि रेलवे अधिकारियों से लेकर सांसद तक कई बार काम को गति देने के निर्देश दिए और चेतावनी भी दी लेकिन निर्माण एजेंसी के जिम्मेदारों पर इसका असर नहीं पड़ा। ये महत्वपूर्ण परियोजनाएं अब तक अधूरी ही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते फैली सामग्री से यात्रियाें को परेशानी होती है। फुल स्पीड में ट्रेनों का संचालन न हो पाने से यात्रियों का समय बर्बाद होता है। आलम यह है कि कानपुर से लखनऊ की करीब 77 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेनों को दो घंटे से अधिक का समय लग रहा है, जबकि यही दूरी अन्य रूटों पर तय करने में ट्रेनों को 45 से 50 मिनट लगते हैं।

रेलवे ट्रैक को सुरक्षित करने की अधूरी दीवार। संवाद

रेलवे ट्रैक को सुरक्षित करने की अधूरी दीवार। संवाद- फोटो : 1

रेलवे ट्रैक को सुरक्षित करने की अधूरी दीवार। संवाद

रेलवे ट्रैक को सुरक्षित करने की अधूरी दीवार। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed