{"_id":"6aaee698586c4847160e6f0c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-157933-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से मोपेड सवार दूध विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से मोपेड सवार दूध विक्रेता की मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। संवाद
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सेरसा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक मोपेड सवार बुजुर्ग की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह दूध बेचकर घर लौट रहे थे। हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
भांडी निवासी शिवबालक यादव (65) दूध का कारोबार करते थे। शनिवार को वह कानपुर-लखनऊ हाईवे किनारे के ढाबों में दूध पहुंचाकर मोपेड से घर लौट रहे थे। सेरसा मार्ग पर मद्दूखेड़ा के पास उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने उनकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। परिजनों में पत्नी माया और अन्य सदस्य बेहाल हैं।
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिवबालक यादव के दो बेटे जैन सिंह और राम सिंह हैं। उनकी दो बेटियां मोहिनी और गंगा दुलारी भी हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।