{"_id":"6aaee6c0fba2b525cc0aef02","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-157940-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला ने पिता, चाचा और तीन भाइयों पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला ने पिता, चाचा और तीन भाइयों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
बांगरमऊ। एक महिला ने पिता, चाचा और तीन सगे भाइयों पर बंधक बनाकर रखने, मारपीट और जान से मारने की काेशिश की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इतना ही नहीं पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
बांगरमऊ निवासी अमीमा खातून ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने करीब चार वर्ष पूर्व अपनी मर्जी से शादी की थी। इसके बाद से मायके पक्ष के लोग रंजिश रखने लगे। आरोप लगाया कि 28 जून को उसके पिता अहमद अली, चाचा अली अहमद और सगे भाइयों तुफैल, फुजैल और अफजल ने उसे कमरे में तीन दिन बंधक बनाकर रखा और मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की।
आरोप है कि दो मोबाइल नंबरों से उसे व्हाट्सएप पर गाली-गलौज और धमकी भरे संदेश भेजकर पांच लाख रुपये की मांग। न देने पर पति और दो बेटियों समेत परिवार को जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप लगाया कि 28 फरवरी 2025 को मारपीट में उसका गर्भपात हो गया था। उस मुकदमे की विवेचना में पुलिस ने गंभीर धाराएं हटा दीं। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।