{"_id":"611d2a28140f3041f5759aaf","slug":"defence-minister-rajnath-singh-son-pankaj-gave-big-statement-on-afghanistan-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज बोले: अफगानिस्तान में एक वर्ग के लोग फंसे होते तो विपक्ष हल्ला मचा रहा होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज बोले: अफगानिस्तान में एक वर्ग के लोग फंसे होते तो विपक्ष हल्ला मचा रहा होता
Wed, 18 Aug 2021 09:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Aug 2021 09:13 PM IST
सार
कुसुंभी रोड स्थित एक लान में बूथ सत्यापन अभियान के तहत मोहान विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक में पहुंचे नोएडा से विधायक ने देश के विरोध में बोलने वालों को देश के लिए खतरा बताया।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि भारत माता की जय न बोल सकने वालों और भारत माता का सम्मान न करने वालों की देश को कोई आवश्यकता नहीं है। अफगानिस्तान में फंसे हिंदू, सिख, ईसाई, जैन सहित कई धर्मों के लोगों को वापस लाने का प्रयास हो रहा है।
किसी विपक्षी पार्टी ने इनके समर्थन में एक शब्द तक नहीं कहा। यदि एक वर्ग के कुछ लोग फंसे होते तो यही विपक्षी हल्ला मचा रहे होते। बुधवार को कुसुंभी रोड स्थित एक लान में बूथ सत्यापन अभियान के तहत मोहान विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक में पहुंचे नोएडा से विधायक ने देश के विरोध में बोलने वालों को देश के लिए खतरा बताया।
ट्वीटर पर पार्टी व देश विरोधी गतिविधियां संचालित करने वाले लोगों को ट्वीटर ब्लॉक कर रहा है। 2022 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपने बूथ को मजबूत करें। भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं। क्षेत्रीय विधायक बृजेश रावत के न मौजूद रहने पर उनके समर्थकों ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया

भाजपा नेता प्रमोद सिंह, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, अखिलेश गुप्ता व विजय उर्फ पुत्ती अवस्थी मौजूद रहे। इसके बाद वह असोहा ब्लाक के कालूखेड़ा स्थित विधायक कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आप सभी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, विधायक अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद वर्मा, प्रभान शंकर दीक्षित, हिलौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप दीक्षित, शिवकंठ त्रिपाठी मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर
मंगलवार को भाजपा प्रदेश स्वतंत्रदेव सिंह युवा मोर्चा के कार्यक्रम में जिले में आए थे। वहीं 24 घंटे के अंतराल में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह दो विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष एक घंटे तक बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों पर चर्चा करते रहे। विकास व राष्ट्रवाद के नाम पर जनता के बीच जाने का मंत्र दिया। राजनैतिक जानकार इसे 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देख रहे हैं।
दिल्ली में समितियों की बदहाली बताई
भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र लोधी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सहकारिता व पूर्वोत्तर विकास केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। उन्होंने राज्यमंत्री को जनपद की साधन सहकारी समितियों के जर्जर होने की जानकारी दी। बताया कि काफी समितियां बंद होने से किसानों को खाद, बीज नहीं मिल पाता है। राज्यमंत्री ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान आनंद गुप्ता भी मौजूद रहे।