फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead bodies of hanging girl and graduate student

लटके मिले बच्ची और स्नातक छात्र के शव

Mon, 08 Mar 2021 07:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of hanging girl and graduate student
उन्नाव। जुराखनखेड़ा में कक्षा पांच की छात्रा व गांधी नगर में स्नातक के छात्र का शव घर में फंदे से लटका मिला। दोनों के परिजनों ने आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी, पर कारणों से अनजान हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

घटना-एक
कुशीनगर जिला के थाना बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी लालजी की आठ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। लालजी की मौत के तीन साल बाद उसकी पत्नी सुनीता बेटे दुर्गेश, बेटी संगीता व सबसे छोटी 12 वर्षीय बेटी काजल को लेकर जिले आ गई। वह जुराखनखेड़ा में किराये का कमरा लेकर रहने लगी।
विज्ञापन

यहां वह एक फैक्टरी में नौकरी कर परिवार का गुजारा करनेे लगी। शनिवार को सुनीता बेटे दुर्गेश के साथ पैतृक गांव कुशीनगर चली गई। घर पर बड़ी बेटी संगीता व काजल थी। सोमवार सुबह संगीता पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेने चली गई। कुछ देर बाद घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की से झांककर देखने पर काजल को किचन के जाल में लटका देखा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला और मां के साथ पुलिस को जानकारी दी। सुनीता व दुर्गेश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव देख बिलख उठे। सुनीता ने बताया कि बेटी शेखपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
घटना-दो।
उपभोक्ता फोरम में लिपिक पद पर तैनात गांधी नगर निवासी दिलीप कुमार के 19 वर्षीय बेटे प्रभात कुमार का शव रविवार रात घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। बहन प्रतिभा उसका शव लटका देख चीख पड़ी।
पिता दिलीप ने बताया कि उसका बेटा ललऊखेड़ा स्थित महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कई दिन से गुमसुुम रह रहा था। उन्होंने बेटे द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है।

सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इकलौते बेटे प्रभात की मौत से मां कृष्ण कुमारी व पिता के अलावा अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed