फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

उगा हो सूरज देव, भइला अरग के बेर..

Thu, 11 Nov 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
cultural
आवास विकास स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में छठ पूजन के दौरान सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/शुक्लागंज। छठ महापर्व का गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। महिलाओं ने भगवान भास्कर की पूजा कर बच्चों की दीर्घायु और परिवार की सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने उगा हो सूरज देव, भइला अरग के बेर छठ गीत गाया। वहीं बच्चों ने गंगा तटों पर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन

आदर्श नगर स्थित शेखपुर नहर किनारे व आवास विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में पूजन अर्चन के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पति व पुत्र की लंबी उम्र की कामना के साथ उगते सूरज को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को उगते सूर्य की उपासना के लिए महिलाएं सुबह 6 बजे ही पूजा स्थल पर पहुंच गईं। सूर्योदय होते ही महिलाओं ने जल लेकर अर्घ्य देना शुरू कर दिया। इसके बाद विधिविधान से पूजन किया। नहर किनारे सफाई न होने से महिलाओं ने सीढ़ियों पर ही बैठकर सूर्य पूजा की। वहीं, शुक्लागंज घाट पर पूर्वांचल के मशहूर भोजपुरी गीतों से गंगातट गूंजता रहा। महिलाओं ने विभिन्न गीतों व भजनों को गाते हुए विधि-विधान से भगवान सूर्य की उपासना करते हुए पुत्र की लंबी उम्र के अलावा सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी समेत जिले के तमाम अधिकारियेां ने गंगातट का निरीक्षण किया था। इस दौरान बालू व आनंद घाट पर गंगा का पानी अधिक होने के कारण जिलाधिकारी ने इन घाटों पर छठ पूजा न करने की लोगों से अपील की थी लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रतिबंधित क्षेत्र में उमड़ पड़ी। गुरुवार सुबह से ही प्रशासनिक अफ सर डटे रहे। सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, एएसपी शशि शेखर, क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर, नगर पालिका गंगाघाट के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्रा व गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओपी राय गंगा तट पर चल रहे कार्यक्रम की सुरक्षा को परखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed