फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   while taking selfi youth drowened in ganga

सेल्फी लेने में युवक गंगा में डूबा

Tue, 26 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 26 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
while taking selfi youth drowened in ganga
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कानपुर लाल बंगला निवासी दीपक (19) पुत्र रामप्रकाश उर्फ  जुग्गीलाल सोमवार को अपने तीन दोस्तों राहुल, अमन व दीप के साथ गंगा स्नान को निकले थे। तीनों जाजमऊ स्थित चंदन घाट पहुंचे। सुबह करीब 11.30 बजे चारों दोस्त गंगा स्नान करने के बाद निकल आए। अचानक  दीपक को मोबाइल से सेल्फी लेने का मन हुआ। इसके बाद तीनों फिर गंगा में कूद पडे़। इसी बीच वे दीपक डूब गया। उसके दोस्तों ने बताया कि दीपक उन सब से कुछ दूरी पर नहा रहा था और अकेले की अपनी फोटो खिंचाने लगा। गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूबने लगा। उन लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कुछ ही देर में दीपक आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर दीपक की मां रामदुलारी और बड़े भाई श्यामबाबू आदि मौजूद पर पहुंचे। सीओ सिटी रामअर्ज ने बताया कि करीब एक दर्जन गोताखोराें को लगाकर युवक की तलाश की जा रही है। शाम तक युवक का पता नहीं चल सका है। युवक का मोबाइल भी नहीं मिला है। श्यामबाबू ने बताया कि दीपक घर में सबसे छोटा था। तीन बहने गंगाजली, कांती व सुमन की शादी हो चुकी है। दीपक जाजमऊ की एक टेनरी में काम करता था।

इनसेट-
पुलिस के देरी से पहुंचने पर परिजन भड़के
सोमवार सुबह घटना करीब 11.15 बजे के आस-पास हुई। परिजन भी करीब पौन घंटे बाद पहुंच गए। जिसकी जानकारी जाजमऊ पुलिस को दी गई, लेकिन सूचना के बावजूद मौके पर कोई नहीं पहुंचा। आक्रोशित परिजनों ने घाट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। पंडों व दुकानदारों ने भी अभ्रदता किए जाने की शिकायत की। सूचना पर पहुंचे सीओ रामअर्ज के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


कैंट विधायक पहुुंचे
घटना की सूचना पाकर कानपुर कैंट विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया युवक के  परिजनों से मिलने पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द डूबे युवक का पता लगाने की बात पुलिस से कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed