{"_id":"5a395e284f1c1b96368b5881","slug":"two-young-men-in-the-neighborhood-had-committed-kidnapping-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोस के दो युवकों ने दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोस के दो युवकों ने दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
असोहा के कांथा में दुष्कर्म के बाद हुई बच्ची की हत्या में शामिल आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांथा गांव में पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घर के सामने रहने वाले युवक ने बच्ची को च्वींगम देने के बहाने अपने घर बुलाया था। बाद में पड़ोस में रहने वाले दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर दोनों ने उसके सीने पर घूंसों से वार किया और बाद में हाथों से गला घोंट दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी पुष्पांजलि ने बताया कि कांथा गांव निवासी रामचंद्र रैदास की बेटी खुशी (5) को घर के सामने रहने वाले सनी ने च्वींगम देने के बहाने घर बुलाया। अपने दोस्त शिवशंकर के साथ मिलकर बीते गुरुवार को दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर दी। भेद न खुले इसके लिए दो दिन तक शव घर में ही छिपाए रहे। उधर, बच्ची के न मिलने पर परिजन तंत्र-मंत्र करने वाले एक बाबा के पास गए। परिजनों के साथ गांव के अन्य लोगों में हत्यारा सनी भी था। बाबा ने परिजनों को बताया कि बच्ची घर के आसपास ही है। खोजबीन कर लो। बाबा ने तो यहां तक दावा किया कि वह बच्ची ले जाने वाले का नाम भी बता सकता है।
लेकिन पहले खोजबीन कर लो। नाम उजागर होने के डर से सनी ने दोस्त शिवशंकर की मदद से रात में खुशी के शव को गांव के कल्लू के प्लाट में छिपा दिया। किसी को शक न हो इस लिए दोनों परिजनों के साथ ही बच्ची को खोजने में मदद करते रहे। प्लाट के भीतर पड़ी बच्ची पर किसी की नजर नहीं पड़ी तो दोनों को शक हुआ कहीं बच्ची के परिजनों को उनका नाम न बता दे। इसके बाद शनिवार देर शाम को दोनों ने शव को प्लाट से उठाया और दीवार पर इस तरह से लटकाया कि शव बाहर से भी दिखाई दे और घटना का रुख मुड़ जाए। जांच टीम में सीओ पुरवा उमेशचंद्र त्यागी के नेतृत्व में एसओ महेशचंद्र व पुरवा कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने एसआई अशोक कुमार गुप्ता, कांस्टेबल महेंद्र यादव, महेशचंद्र यादव, जसवंत सिंह व अनिल कुमार के साथ मिलकर कई बार गांव जाकर जांच की और शक के आधार पर सनी को उठाकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी शिवशंकर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
....................................