फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Negi murder case: Accused remanded to judicial custody.

Chamba News: नेगी हत्याकांड ः आरोपियों को मिला न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 04 Sep 2026 06:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
Negi murder case: Accused remanded to judicial custody.
चुराह (चंबा)। चुराह क्षेत्र के बहुचर्चित नेगी राम हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चार दिन का पुलिस रिमांड समाप्त हो गया है। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस दोनों आरोपियों को राजपुरा जेल से लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए शिमला लेकर जाएगी।
विज्ञापन


सलूणी के डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि चार दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को जेल से शिमला ले जाकर लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी। टेस्ट के माध्यम से पूछताछ के दौरान आरोपियों की ओर से बताए गए तथ्यों की जांच में मदद मिलेगी। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि नेगी राम ने उसके साथ गलत काम किया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए। आरोपी ने कथित तौर पर वारदात के बाद नेगी राम का मोबाइल फोन और वार में प्रयुक्त पत्थर दरिया में फेंकने की बात भी कही थी। पुलिस लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान दोनों आरोपियों से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों की वैज्ञानिक तरीके से पड़ताल करेगी। जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। उधर, डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है। यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed