{"_id":"6a99d84a8d8c3607f202b65f","slug":"out-of-control-tractor-crashes-into-medical-store-kangra-news-c-399-1-sml1046-519883-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मेडिकल स्टोर में जा घुसा बेकाबू ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मेडिकल स्टोर में जा घुसा बेकाबू ट्रैक्टर
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर में जा घुसा बेकाबू ट्रैक्टर
डरोह (कांगड़ा)। भवारना बाजार में वीरवार को पीढ़ी से अंद्रेटा की ओर जा रहा ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर सड़क के किनारे मेडिकल स्टोर में जा घुसा। हादसे में दुकान को काफी नुकसान पहुंचा और अंदर रखीं दवाइयां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्टोर में काम कर रहे सेल्समैन को मामूली चोटें आईं।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के पीछे भारी कंक्रीट कंटेनर लगा था। इसके धक्के से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ब्रेक नहीं लग पाए। हादसे के बाद दुकान की छत को स्पॉट देकर सहारा दिया गया और सावधानी से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया।
ट्रैक्टर चालक अक्षय और मालिक सोनी ठाकुर अंद्रेटा निवासी बताए जा रहे हैं। मेडिकल स्टोर स्थानीय निवासी एवं क्षेत्र के उपप्रधान शिवकरण जसरोटिया का है। दुकान और दवाइयों को हुए नुकसान के बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।