फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur indu devi married woman missing murder allegation in laws house locked sahebganj

बिहार क्राइम: विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, मायके वालों ने हत्या कर शव छिपाने का लगाया आरोप

Fri, 04 Sep 2026 07:48 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 07:48 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव में 28 वर्षीय विवाहिता इंदु देवी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने और शव छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
muzaffarpur indu devi married woman missing murder allegation in laws house locked sahebganj
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव में करीब 28 वर्षीय विवाहिता के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है। महिला के लापता होने की जानकारी मिलते ही मायके वाले आनन-फानन में ससुराल पहुंचे और अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या कर शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के फरार होने और घर पर बाहर से ताला लगे होने से परिजनों का संदेह और गहरा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

28 वर्षीय इंदु देवी के लापता होने से मचा हड़कंप

लापता महिला की पहचान इंदु देवी (करीब 28 वर्ष), पति अवधेश राय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, इंदु देवी की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। उसके तीन बेटियां हैं। महिला के अचानक गायब होने की जानकारी मिलने के बाद मायके के लोग ससुराल पहुंचे और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश के साथ घटनास्थल की जांच शुरू की।

विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

इंदु देवी के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहर देकर हत्या कर दी और इसके बाद शव को कहीं छिपा दिया। परिजनों का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। परिजनों के मुताबिक, इंदु देवी के घर पर बाहर से ताला लगा हुआ है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष के सभी लोगों के फरार होने और घर में ताला लगे होने से उन्हें हत्या की आशंका और मजबूत लग रही है। हालांकि, महिला की हत्या किए जाने या शव छिपाए जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के दूसरी महिला से संबंध का भी आरोप

मायके वालों ने इंदु देवी के पति अवधेश राय पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि इसी वजह से इंदु देवी को ससुराल में कथित तौर पर परेशान किया जाता था और परिवार में लंबे समय से तनाव का माहौल था। परिजनों का आरोप है कि अवधेश राय ज्यादातर समय घर से बाहर रहता था और उसका दूसरी महिला के साथ कथित संबंध था। इसी विवाद को लेकर इंदु देवी और उसके ससुराल पक्ष के बीच तनाव रहने की बात कही जा रही है।

पुलिस ने मौके पर भेजी जांच टीम

साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर गोवर्धन प्रसाद को मौके पर जांच-पड़ताल के लिए भेजा गया है।
थाना प्रभारी के अनुसार, मायके वालों ने महिला को हत्या कर गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को ससुराल पक्ष के लोग मौके पर फरार मिले और घर पर ताला लगा हुआ था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की तलाश में जुटी है।

आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मामले में हत्या कर महिला को गायब करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ महिला की तलाश भी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच और महिला के मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसके साथ वास्तव में क्या हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed