फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur newlywed suspicious death dowry murder allegation saraiya police funeral stopped postmortem

बिहार: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने रोका

Fri, 04 Sep 2026 01:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 01:07 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के कोन्ही टोला में तीन महीने पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष पर आरोप है कि वे पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया।

विज्ञापन
muzaffarpur newlywed suspicious death dowry murder allegation saraiya police funeral stopped postmortem
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर उत्तरी पंचायत के कोन्ही टोला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका ने करीब तीन महीने पहले पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम विवाह किया था और वह स्नातक की छात्रा थी। बुधवार रात उसकी अचानक मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग कथित तौर पर गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया था।

विज्ञापन

तीन महीने पहले हुआ था अंतरजातीय प्रेम विवाह

जानकारी के अनुसार, सरैया थाना क्षेत्र के कोन्ही टोला निवासी रामनाथ सहनी के तीसरे पुत्र महेश सहनी ने पड़ोसी गांव की रहने वाली 22 वर्षीय स्नातक छात्रा से करीब तीन महीने पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी। शादी के बाद मायके वालों का आरोप है कि दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते विवाहिता की हत्या की गई है। हालांकि, हत्या के आरोप की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

ससुराल पक्ष ने बताया आत्महत्या का प्रयास

दूसरी ओर, ससुराल पक्ष की ओर से बताया गया कि बुधवार शाम विवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया था। उसकी स्थिति बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव लेकर वापस पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान इसकी जानकारी मायके वालों को हो गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार को रुकवाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस के पहुंचते ही फरार हुए ससुराल वाले

पुलिस के अचानक मौके पर पहुंचने के बाद ससुराल पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, मायके वालों की ओर से लगाए गए दहेज हत्या के आरोप और ससुराल पक्ष की ओर से बताए गए आत्महत्या के प्रयास के दावे के बीच पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

पूरे मामले को लेकर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से मौत का प्रतीत हो रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं और मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed