फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three killed in youth murder

युवक की हत्या में तीन को उम्रकैद

Thu, 01 Feb 2018 11:29 PM IST
unnao
unnao Updated Thu, 01 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पांच सौ रुपये देने से इनकार करने पर युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपियों पर दस दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

अजगैन थाना क्षेत्र के ग्राम मकूर के मजरा धाराखेड़ा निवासी लालजी पुत्र चौधरी से 14 अक्तूबर 2015 को गांव के ही भुल्लन, सुनील व संतू ने पांच सौ रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


राजकिशोर का आरोप था कि रुपये न देने पर तीनों युवक रात में उसके भाई को घर से  ले गए थे। इन्होंने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। गांव के रामकुमार व नन्हके ने तीनों युवकों को लालजी को अपने साथ ले जाते हुए देखा था। राजकिशोर की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट नं 7 के न्यायाधीश राजेश उपाध्याय ने अभियोजन पक्ष के सरकारी वकील प्रेमचंद्र की दलीलों को तर्क संगत ठहराया। उन्होंने भुल्लन, सुनील व संतू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed