फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The story of Gangreup was fabricated by the young woman with a lover

युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर गढ़ी थी गैंगरेप की कहानी

Fri, 17 Nov 2017 11:49 PM IST
unnao
unnao Updated Fri, 17 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। गुजरात के अहमदाबाद से हमीरपुर राठ जा रही युवती से गैंगरेप का मामला फर्जी पाया गया। युवती ने दुष्कर्म के आरोपी प्रेमी को बचाने के लिए  साजिश रची थी। एसपी ने मामले की जांच कराई तो हकीकत सामने आई।

प्रेमी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाले युवकों पर सुलह का दबाव बनाने के लिए नाटक रचा था। जिन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया, पुलिस की जांच में वह घटना के समय अपनी दुकान और घर में पाए गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हुआ। युवती ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में झूठा मुकदमा लिखवाने की बात स्वीकार की है।
हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद से राठ जाते समय झकरकटी बस स्टेशन से स्कर्पियो सवार पांच युवकों पर अगवा करने और चलती कार में गैंगरेप के बाद लखनऊ-कानपुर हाईवे पर फेंकने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने हमीरपुर जिले के चौबट्टा निवासी शिवकुमार व उसके साथी वसीम के अलावा तीन अन्य युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। एसपी पुष्पांजलि ने घटना की हकीकत जांचने के  लिए टीम राठ भेजी तो मामला उल्टा पाया।

पुलिस पूछताछ में हमीरपुर जिले के राठ चौबट्टा निवासी सुंदर लाल सोनी पुत्र भगवान दास ने बताया कि 9 फरवरी को राठ थानाक्षेत्र के पटनऊ कस्बा निवासी उबेद पठान, किंजुल, कमर, इरफान, व इमरान ने तमंचे के दम पर दुष्कर्म किया था। आरोपियों के खिलाफ राठ थाने में मुकदमा दर्ज है।

इसमें आरोपी उबेद पठान को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों में कमर, इरफान व इमरान ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपियों में शामिल युवती (गैंगरेप का आरोप लगाने वाली) का प्रेमी किं जल फरार चल रहा था। युवती का किंजल से प्रेम संबंध था। मुकदमा दर्ज कराने वालों पर सुलह करने का दबाव बनाने और प्रेमी को बचाने के लिए उसने गैंगरेप की झूठी कहानी रच डा

। एसपी पुष्पांजलि ने बताया कि मामला फर्जी पाया गया है। युवती के प्रेमी की मौसी व मौसेरी बहन की तलाश की जा रही है।  
.......................................
प्रेमी की मौसी व मौसेरी बहन भी घटना में शामिल
युवती के साथ गैंगरेप के फर्जीवाड़े में प्रेमी किंजल की मौसी व मौसेरी बहन भी घटना में शामिल हैं। पीड़िता के मुताबिक वह ट्रेन से कानपुर नहीं आई थी। बल्कि प्रेमी की मौसी व उसकी मौसेरी बहन के साथ कार से कानपुर आई थी। यहां प्रेमी ने युवती के कपड़े फाड़े थे और शरीर पर नाखूनों के निशान बनाए थे। बाद में उन्नाव-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के निकट उतार दिया था। यहां पूर्व नियोजित ढंग से एक युवक युवती को मिला था। उसने गैंगरेप की कहानी रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed