{"_id":"6aad8cae57f9aec2ef0bc995","slug":"jewelry-and-cash-worth-two-lakh-rupees-stolen-after-break-in-at-anganwadi-helpers-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162697-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आंगनबाड़ी सहायिका के घर में सेंध लगाकर दो लाख के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आंगनबाड़ी सहायिका के घर में सेंध लगाकर दो लाख के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
फोटो-06-घर की दीवार पर लगी सेंध। संवाद
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव में बुधवार रात चोरों ने आंगनबाड़ी सहायिका के घर की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहुर गांव के किनारे उमा देवी का मकान है। वह आंगनबाड़ी सहायिका हैं। पति रामकिशोर की मौत हो चुकी है। उमा देवी शादीशुदा बेटी मोहिनी के साथ रहती हैं। बुधवार रात मां-बेटी घर के बरामदे में सोई थीं। बृहस्पतिवार सुबह उमा देवी पीछे के कमरे में झाड़ू लगाने पहुंचीं तो दीवार में सेंध लगी मिली। कमरे में रखे दो बक्से, एक अटैची और बैग गायब थे। खोजबीन करने पर सामान घर के पीछे खेत में पड़ा मिला।
उमा देवी ने पुलिस को बताया कि चोर बक्से में रखे 10 हजार रुपये नकद और जेवर ले गए हैं। चोरी हुए जेवर की कीमत करीब दो लाख रुपये है। चौकी प्रभारी मंगेश मिश्रा ने जांच की। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।