फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one arrested with smaik in ponta

Sirmour News: पांवटा साहिब में 6.21 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
one arrested with smaik in ponta
-कुंजा-माजरा मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांवटा साहिब पुलिस ने एक युवक को 6.21 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि माजरा निवासी हामिर खान पांवटा साहिब, माजरा और आसपास के क्षेत्रों में स्मैक बेचने का काम करता है। सूचना में बताया गया कि वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुंजा की ओर से माजरा की तरफ आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कुंजा-माजरा मार्ग पर नाकाबंदी की। इसी दौरान कुंजा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 6.21 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की आपूर्ति और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed