फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In-laws attacked a sanitation worker who had arrived at BK Hospital.

Faridabad News: बीके अस्पताल पहुंचे सफाई कर्मचारी पर ससुराल वालों ने किया हमला

Sat, 19 Sep 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
In-laws attacked a sanitation worker who had arrived at BK Hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीके अस्पताल के गेट के पास नगर निगम के सफाई कर्मचारी के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। साले की पत्नी के फोन करने पर बातचीत के लिए पहुंचे शिकायतकर्ता को आरोपियों ने घेरकर पीटा, जिससे उसके दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


नगर निगम की हड़ताल में शामिल अरुण निवासी एसजीएम नगर को दो सितंबर को उसके साले सचिन की पत्नी रबिना ने फोन कर बीके अस्पताल बुलाया। जब अरुण और सचिन वहां पहुंचे, तो रबिना, उसकी सास रीना, भारती, रोनक और दो अन्य युवकों ने उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। बाद में जीतू और भजनलाल ने भी आकर मारपीट की। झगड़े में 1,200 रुपये और मंगलसूत्र भी गिर गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बीके अस्पताल में 15 सितंबर को डॉक्टर ने उंगली के जोड़ खिसकने की पुष्टि की हैं। इसके बाद एसजीएम नगर थाने में 17 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed