{"_id":"6aad8b5d5edbe3e71e091c4c","slug":"contractor-lodges-complaint-against-azad-samaj-party-leader-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-185011-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आजाद समाज पार्टी के नेता पर ठेकेदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आजाद समाज पार्टी के नेता पर ठेकेदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। विधायक निधि से कराए जा रहे कामों को लेकर सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों को भ्रामक बताते हुए ठेकेदार ने मिर्जापुर क्षेत्र के आजाद समाज पार्टी के एक नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बदायूं के अलापुर क्षेत्र के गांव इमलिया नगला निवासी मुन्नी देवी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी फर्म कान्हा किशोरी कांट्रेक्टर्स विधायक निधि से स्वीकृत कार्य करा रही है। इन दिनों चार स्वागत द्वारों का निर्माण हो रहा है। सड़क चौड़ीकरण के कारण कुछ समय तक कार्य बाधित रहा और पूर्व निर्मित फाउंडेशन भी हटाना पड़ा।
इस बीच, आजाद समाज पार्टी के एक नेता ने विकास कार्यों और विधायक की छवि को लेकर सोशल मीडिया पर निराधार आरोप लगाए और उनकी वार्ता एक चैनल से प्रसारित की गई। आरोपी ने अनर्गल आरोपों से विधायक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। बाद में डीएम के आदेश पर आजाद समाज पार्टी के अज्ञात नेता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद