फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nurse cheats robber absconded

नर्स की चेन लूटकर बदमाश फरार

Wed, 08 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 08 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Nurse cheats robber absconded
चेन लूट का शिकार हुई अर्चना मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर के निकट बाइक सवार लुटेरों ने नर्स को निशाना बनाया और उसकी गले की चेन छीनकर भाग निकले। बाइक सवार लुटेरों का मोहल्ले के ही दो लड़कों ने पीछा किया तो लुटेरे डीएसएन कालेज के निकट रहने वाले गोविंद शुक्ला के घर के पास बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक कोतवाली लाई और पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आदर्श निवासी अर्चना मिश्रा पत्नी पंकज शहर के मोतीनगर स्थित अरबन हेल्थ सेंटर में नर्स के पद पर तैनात हैं। बुधवार शाम वह पैदल घर जा रहीं थी। उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने गले में पड़ी चेन तोड़  कालेज रोड की ओर भाग निकले। महिला के चिल्लाने पर दो युवकों ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया। पीछा होते देख लुटेरे डीएसएन कालेज की ओर आए और एक गली में बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed