फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Looted woman near SP office

एसपी ऑफिस के पास महिला से लूट

Wed, 26 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 26 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Looted woman near SP office
सिविल लाइन पुलिस चौकी में मौजूद लूट की शिकार महिला प्रेमा देवी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर डाकघर में आरडी की किश्त जमा करने जा रही महिला को बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा लगाकर लूट लिया। बदमाशाें के भागते ही महिला ने शोर मचाते हुए पीछा किया। शोर सुनकर भीड़ ने एक बाइक सवार को रोक लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। वारदात एसपी कार्यालय से 300 मीटर की दूरी पर होने से सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

माखी थानाक्षेत्र के नगवां गांव निवासी प्रेमा देवी अपने पति प्ररेंद्र के साथ मंगलवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के अकरमपुर स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवर्त से अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद वह पति के साथ डाकघर में बेटी के आरडी खाते की किश्त जमा करने जा रही थी। जानकारी न होने के कारण पहले वह पुराना अस्पताल क्रासिंग पहुंचे, लेकिन रास्ता बंद होने पर दोनों कचहरी ओवरब्रिज से होते हुए डाकघर पहुंचे। प्ररेंद्र बेटी के आरडी खाते में किश्त जमा करने काउंटर पर पहुंचे तो कर्मी ने आईडी की एक फोटो कापी मांगी।
विज्ञापन


प्ररेंद्र बाइक डाकघर में ही खड़ी करके पैदल फोटो कापी कराने गए। प्रेमा गेट के बाहर खड़ी थी तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे और तमंचा लगाकर उसका बैग छीन लिया। महिला ने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का पीछा किया। इसी दौरान लोगों ने एक बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। महिला ने उस पर रुपये लूटने का आरोप लगाया तो भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। हालांकि उसके पास से लूट के रुपये नहीं मिले। इसी बीच पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को भीड़ से बचाया। सिपाही पकड़े गए युवक और दंपति को लेकर शहर कोतवाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया युवक चकलवंशी का रहने वाला है। युवक खुद को बेकसूर बता रहा है। मामले की जांच की जा रही है।


बैंक से हुई रोकी
लूट की घटना को लुटेरों ने बहुत ही शातिर तरीके से अंजाम दिया है। जिस तरह से लूट की वारदात की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरे बैंक से ही दंपति का पीछा करते हुए डाकघर पहुंचे। जहां मौका देखते ही घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed