Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Assault over recording a video with a mobile phone; eight injured

Amethi News: मोबाइल से वीडियो बनाने पर मारपीट, आठ घायल

Mon, 30 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Assault over recording a video with a mobile phone; eight injured
बाजारशुकुल। सत्थिन गांव के काजी मोहल्ले में रविवार सुबह खेत में खंभे गाड़ने के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिश्याम और दीपक के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी में परिवार के लोग भी शामिल हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हरिश्याम के मुताबिक वह सुबह अपने परिजनों के साथ खेत में खंभे गाड़ रहे थे। इसी दौरान दीपक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर दीपक से कहासुनी हो गई। वहीं दीपक का कहना है कि वह मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में हरिश्याम (48), उनकी पत्नी धर्मावती (45), साधना (35), शिवशंकर (37) और अशोक कुमार (35) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से दीपक (29), ओमप्रकाश (55) और उनके बेटे आदर्श (19) को चोटें आईं। ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को तिलोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed