{"_id":"6b0c799778631c9bbe08bfce","slug":"father-dies-in-a-road-accident-while-returning-after-distributing-sons-wedding-cards-shamli-news-c-26-1-sal1002-179282-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
Mon, 30 Nov 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक सुरेन्द्र का फाइल फोटो। परिजन
शामली। शनिवार रात बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे सेवानिवृत्त डीडीए कर्मचारी सुरेंद्रपाल (63) की स्कूटी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेपर फैक्टरी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 11 दिसंबर को बेटे की शादी होनी है। हादसे के बाद घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
गांव बहावड़ी निवासी सुरेंद्र पाल पुत्र मंगत दिल्ली विकास प्राधिकरण से करीब दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उनके इकलौते बेटे भानू की 11 दिसंबर को शादी है। शनिवार को वह शादी के कार्ड बांटने और नानौता दवाई लेने गए थे। रात लगभग नौ बजे वहां से स्कूटी पर थानाभवन की ओर से शामली लौट रहे थे। बेटे भानू ने बताया कि सिक्का चौकी क्षेत्र में पेपर फैक्टरी के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी स्कूटी टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ जितेंद्र यादव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
परिजनों के अनुसार सुरेंद्र पाल के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा भानू मलिक कोटा में शिक्षक है। 11 दिसंबर को भानू की बरात जानी है। परिवार में हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी राकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे को भी पिता की मौत की सूचना दी गई। तुरंत ही वह घर पहुंचा।
विज्ञापन
हाईवे पर सड़क किनारे खड़े रहते हैं ट्रक
स्थानीय निवासी कांधला के लीलू, सचिन कुमार, महेंद्र सिंह के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेपर फैक्टरी के बाहर सड़क के दोनों ओर 20 से अधिक ट्रक खड़े रहते हैं। रात और कोहरे के समय ये वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। सड़क पर पर्याप्त जगह नहीं मिलने से दूसरे वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों ने सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हटवाने की मांग की है। एआरटीओ प्रवेश कुमार का कहना है कि सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
पहले भी खड़े ट्रक बन चुके हैं मौत की वजह
2 मार्च 2026 को मुजफ्फरनगर-शामली हाईवे पर तहसील चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई थी। हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी राजेश और उनकी बेटी तनु की मौत हो गई थी, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसके बावजूद सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की समस्या बनी हुई है।