Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six people injured in a dispute over installing a gate, one referred

Muzaffarnagar News: गेट लगाने के विवाद में संघर्ष छह लोग घायल, एक रेफर

Mon, 30 Nov 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in a dispute over installing a gate, one referred
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में प्लॉट में रास्ता खोलने के लिए गेट लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। पंचायत में समझौते के बाद किए गए हमले में दो महिला सहित एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव पीनना में शनिवार रात कश्यप समाज के दो अलग-अलग पक्षों में विवाद हो गया। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में भर्ती अनीता ने बताया कि छह माह पहले गांव में घर के समीप उन्होंने छह लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट के समीप घर की दीवार तोड़कर उसमें रास्ता निकालने के लिए गेट लगाए जाने को लेकर विपक्षी इंद्रपाल से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

मामले को लेकर शनिवार शाम चार बजे गांव में पंचायत आयोजित हुई। आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया। दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। अनीता ने बताया कि करीब सात बजे उसका देवर मोनू घर से घेर में दूध निकलवाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से कुछ लोगों ने मोनू पर हमला बोल दिया। सिर में गंभीर चोट आने से मोनू जमीन पर गिर गया। उसे बचाने के लिए पहुंचे उसके दूसरे देवर जितेंद्र उर्फ भीम के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया और गंभीर हालत में भीम को मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया गया है।

बताया कि करीब दो दर्जन हमलावरों ने परिवार के अलग-अलग सदस्यों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घायल कर दिया। उसके पति सोनू पर भी हमला किया, जिससे वह भी घायल हो गया। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा का कहना है कि मामले में पुलिस आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed