फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   hotel owners get informations earlier

यहां पुलिस बाद में सूचना पहले पहुंचती है

Thu, 21 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 21 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
hotel owners get informations earlier
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मंगलवार देर रात पुलिस ने हाईवे के होटल और ढाबों की चेकिंग की। पुलिस के पहुंचने की सूचना ढाबा व होटल संचालकों को पहले लग चुकी थी। जिसके चलते पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। एक ढाबे में पुलिस ने शराब पीते दो लोगों को उठाया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

अपराध पर अंकुश पाने को एसपी नेहा पांडेय ने सर्किल के सभी सीओ को अपने क्षेत्रों में ढाबा व होटलों में चेकिंग के फरमान जारी किए। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली क्षेत्र में सीओ रामअर्ज ने कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय व अन्य फोर्स के साथ होटलों में छापेमारी की। पुलिस टीम गदनखेड़ा स्थित होटल विशाल पैलेस, मास्कोटिन, रायल गैलेक्सी में छापेमारी की। यहां कमरों की तलाशी लेने के साथ पुलिस ने रजिस्टर खंगाले।सूत्रों की माने तो होटलों और ढाबों पर पुलिस की मेहरबानी है। जिले के आलाधिकारियों से लेकर मातहत कर्मी भी इन्हीं होटलों में खानपान के साथ आराम फरमाते हैं। मंगलवार रात छापेमारी की सूचना इन्हीं पुलिस कर्मियों से होटल और ढाबा संचालकों को मिल गई। जिस पर वह अलर्ट हो गए। बताते चले कि कुछ ऐसे ढाबा और होटल हैं जो अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल में एक होटल में गैंगरेप की वारदात के बाद उसे बंद कर दिया गया था। बाद में प्रशासन ने उसे हरी झंडी दे दी। जिसके बाद ताला फिर से खुल गया। सूत्रों की माने तो हाईवे पर एक ऐसा चर्चित ढाबा है जहां  पर हर तरह के गैर कानूनी कार्य होते है। बावजूद इसके पुलिस की नजरें ढाबे पर इनायत नहीं होती है। इस ढाबे पर सफेदपोश के साथ खाकी के पहरेदार भी अक्सर बैठे देखे जाते है। मंगलवार रात छापेमारी में पुलिस को कुछ न मिलना इस बात का प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed