{"_id":"6aecf37ec0640bb32b09351c","slug":"reconciliation-in-files-a-rift-in-hearts-agra-news-c-25-agr1067-1206163-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फाइलों में सुलह, दिलों में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फाइलों में सुलह, दिलों में दरार
विज्ञापन
मामला::1
संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा। परिवार परामर्श केंद्र में सुलह के बाद भी पति-पत्नी के बीच की दूरियां नहीं खत्म हो रही हैं। केंद्र में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें पति समझौते के बाद भी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। कई चरणों की काउंसिलिंग भी बेअसर साबित हो रही है। पीड़िताएं वापस परामर्श केंद्र पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही हैं।
अवधपुरी निवासी युवती की शादी दो साल पहले गुरुग्राम में कार्यरत युवक से हुई थी। आरोप है कि पहली बार गर्भवती होने पर पति ने जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद जब वह दोबारा गर्भवती हुई तो मायके आ गई और वहीं बेटे को जन्म दिया।
बेटा अब छह महीने का हो गया है लेकिन पति न तो उसे लेने आया और न ही बच्चे से मिला। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। पांच-छह चरण की काउंसिलिंग के बाद समझौता हो गया लेकिन पति उसे साथ लेकर नहीं गया। अब पीड़िता थाने और परामर्श केंद्र के बीच चक्कर काट रही है। ऐसे कई मामले हैं जिनमें समझौते सिर्फ कागजों तक सीमित रह रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
मामला-2 :::
लोहामंडी निवासी युवती का विवाह तीन साल पहले हाथरस के युवक से हुआ था। आपसी विवाद के बाद पति उसे करीब डेढ़ साल पहले मायके छोड़ गया था। मामला परामर्श केंद्र पहुंचा तो काउंसिलिंग के बाद दोनों में सुलह हो गई और पति उसे साथ ले जाने पर राजी हुआ। हालांकि, तय समय बीत जाने के बाद भी पत्नी को लेने ससुराल नहीं पहुंचा। पीड़िता अब मुकदमा दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर लगा रही है।
-- -- -- -- -- -
मामला 3:
बेलनगंज निवासी युवती की शादी दो साल पहले मथुरा के फरह निवासी युवक से हुई थी। पति का कहना था कि वह अपने माता-पिता को छोड़कर अलग नहीं रहेगा। इसके कारण दोनों में विवाद हो गया और पति उसे मायके छोड़ गया। मामला परामर्श केंद्र पहुंच गया। काउंसिलिंग के बाद दोनों साथ रहने को राजी हो गए लेकिन महीनों बाद भी पति उसे लेने नहीं आया। पीड़िता ने फिर परिवार परामर्श केंद्र पहुंचकर शिकायत की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
समझौता होने के बाद दोनों पक्ष समय मांगते हैं। इसके बाद पुलिस टीम महिलाओं से फीडबैक लेती है कि वे सकुशल ससुराल पहुंचीं या नहीं। समझौते के बावजूद पति द्वारा धोखा दिए जाने के मामलों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - प्रीता, एसीपी, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र